Advertisement
.
-
How to win friends and influence people (Page 11)
इस पुस्तक का अधिक्तम लाभ लेने के नौ तरीके1. अगर आप इस पुस्तक का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना चाहते हैं तो आपमें एक चीज होनी चाहिए जो किसी भी नियम या तकनीक से ज्यादा महत्वपूर्ण है। जबतक आपमें यह मूलभूत चीज नहीं होगी, तब तक आपको हजार तरीके बता देने से भी कोई लाभ नहीं होगा। और अगर आपमें यह मूलभूत चीज है, तो आप बिना किसी सलाह के इस पुस्तक से अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
यह जादूई चीज क्या है? और कुछ नहीं , सिर्फ यह कि आपमें सीखने की गहरी ललक हो, लोगों का दिल जीतने और उन्हें प्रभावित करने की प्रबल इच्छा हो।आप इस इच्छा को कैसे विकसित कर सकते हैं? लगातार अपने आपको यह याद दिलाकर कि यह सिद्धांत आपके लिए सचमुच महत्वपूर्ण है। कल्पना करें कि इस कला को सीख लेने से आपका जीवन अधिक समृद्ध, सम्पूर्ण और सुखद हो जाएगा। खुद से बार बार यह कहें, " लोगों के साथ मैं किस तरह व्यवहार करता हूं, इस पर मेरी लोकप्रीयता, मेरा सुख और मेरा सम्मान निर्भर करता है।"
2. हर अध्याय को पहले तो तेजी से पढ़ जाइए ताकि आपको मोटी-मोटी बातें समझ में आ जायें। फिर शायद आप आगे के अध्याय पढ़ने के लिए उत्सुक होंगे। परंतु ऐसा न करें। अगर आप सचमुच अपने व्यवहार को सुधारना चाहते हैं, अगर आप सचमुच लोगों को प्रभावित... Page 12...
0 comments: