Advertisement
-
How to win friends and influence people (Page 12)
अगर आप सचमुच लोगों को प्रभावित करने की कला सीखना चाहते हों, तो वापस मुड़े और हर अध्याय को दुबारा पढ़ें। आगे चलकर आप यह जान जायेंगे कि ऐसा करने से आपका समय भी बचता है और आपको बेहतर परिणाम भी मिलते हैं।
3. पढ़ने के बीच में रुककर हर सुझाव के बारे में सोचें। खुद से पूछें कि आप इसे अपने जीवन में कब और किस तरह लागू कर सकते हैं।
4. पढ़ते समय पेंसिल, पेन, मैजिक मार्कर या हाईलाइटर हाथ में रखें। चब भी आपको कोई सुझाव उपयोगी लगे तो उसके बगल में या नीचे लाइन खींच दें। अगर यह आपको चार-सितारा सुझाव लगे तो आप हर वाक्य के नीचे लाइन खींच दें या इसे हाइलाइट कर दें या इस तरह चार सितारे " **** " बना दें। पुस्तक पर निसान लगा देने से पढ़ना ज्यादा दिलचस्प हो जाता है और जब हम पुस्तक को दुबारा बढ़ते हैं तो हमें बहुत सुविधा होती है।
5. मैं एक ऐसी महिला को जानता हूं जो पिछले पंद्रह सालों से एक बड़ी बीमा कंपनी में ऑफिस मैनेजर है। हर महीने वह उन बीमा कॉन्ट्रैक्ट्स को पढ़ती है जो उसकी कंपनी ने उस माह जारी किए हैं। महीने दर महीने और साल दर साल वह उन्हें कॉंन्ट्रेक्ट्स को पढ़ती है। क्यों? क्योंकि अनुभव ने उसे सिखा दिया है कि इसी तरीके से वह इन कॉंन्ट्रेक्ट्स को याद रख सकती है।
मैंने एक बार सार्वजनिक संवाद की सला पर एक पुस्तक लिखी, जिसमें मुझे लगभग दो साल लगे। परंतु मैने पाया कि समय समय पर मुझे अपने लिखे हुए पिछले अध्यायों को बार बार पढ़ना होता था ताकि मैं याद रख सकूं कि मैंने अपनी ही पुस्तक में क्या लिखा था। यह बहुत ही आश्यर्यजनक है कि हम कितनी तेजी से भूलते हैं।
अगर आप इस पुस्तक से लंबे समय तक फायदा उठाना चाहते हैं तो यह मत सोचिए कि केवल एक बार सरसरी तैर पर पढ़ने से ही आपका काम चल जेयेगा। इसे पूरे ध्यान से पढ़ने के बाद, आपको हर महीने इसे दोबारा पढ़ना चाहिए। आप इसे हर दिन अपनी मेज पर रखें.... Page 13...
0 comments: