Advertisement

.
  • How to win friends and influence people (Page 13)

    और बीच बीच में समय निकलकर इसपर नजर ड़ालते रहें। खुद को लगातार याद दिलाते रहें कि ऐसा करने से आपके सामने सुधार की बहुत सारी संभावनायें खुल जायेंगी। याद रखें कि लगातार पढ़ने और इस पर अमल करने से ही आप इन सिद्धांतो का सही लाभ उठा सकते हैं। याद रखें यह सिद्धांत तभी काम करते हैं, जब इन पर अमल किया जाये। इसके अलावा दूसरा उपाय नहीं है।

        6. बर्नार्ड शॉ ने एक बार कहा था, " अगर आप किसा को कुछ सिखाना चाहेंगे तो वह कभी नहीं सीखेगा।" शॉ ने सच कहा था। सीखना एक सक्रिय भागीदारी है। हम कर कर के ही सीखते हैं। अगर आप इस पुस्तक के सिद्धांतों पर अमल करने की इच्छा रखते हैं, तो अपने जीवन में उनका प्रयोग करिये। हर मौके पर इन नियमों पर अमल कीजिये। अगर आप ऐसा नीहं करेंगे, तो आप इन्हें भूल जायेंगे। दिमाग में केवल यही विचार स्थायी तौर पर रहते हैं, जिनका प्रयोग हम लंबे समय तक करते हैं।


        शायद आपके लिए इस सुझावों पर हमेशा अमल करना कठिन हो। मैं यह समझ सकता हूं। मैंने यह पुस्तक लिखी है, फिर भी अफने ही सिखाये हुए सिद्धांतों पर अमल करना मेरे लिये अक्सर मुश्किल होता है। उदाहरण के तौर पर, जब आप गुससा होते हैं तो दूसरे के नजरिये को समझने की कोशिश करना कठिन होता है और उसकी बुराई या आलोचना करना सरल होता है। अपनी मनपसंद चीज के बारे में बात करना दूसरे की मनपसंद चीज के बार में बात करने से हमेशा आसान होता है। तो जब आप यह पुस्तक पढ़ें तो यह याद रखें कि आप केवल जानकारी हासिल करने की कोशिस नहीं कर रहे हैं। आप नयी आदतें डालने की कोशिश कर रहे हैं। और हां. आप नयी जीवनशैली के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसमें समय की आवश्यक्ता होती है और लगन की भी और दैनिक अभ्यास की भी।

        इन पन्नों को अकसर पढ़िये। ऐसा समझिये कि यह मानवीय संबंदों पर एक वर्किंग हैंडबुक है। जब भी आपके सामन कोई भावनात्मक.....Page 14

0 comments:

Leave a Reply

Featured Video

Photos

Loading...
Bride . . Groom