Advertisement

.
  • How to win friends and influence people (Page 14)

    भावनात्मक समस्या आये -- जैसे बच्चे को डांटते समय, अपनी पत्नी को मनाते समय या नाराज ग्राहक से बात करते समय -- तो अपनी भावनाओं पर काबू रखें। भावनाएं हमें अक्सर गलत रास्ते पर लेजाती हैं। इसके बजाय इस जादूई किताब के सिद्धांतों का इस्तेमाल करें, उन वाक्यांशों को पढ़ें जिनपर आपने निशान लगाए हैं। अगर आप ईमानदारी से इस सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारते हैं, तो आप देखेंगे कि इन सिद्धांतों ने आपकी किस्मत बदल दी है, जादू कर दिया है।

        7. अपनी पत्नी, बच्चे या किसी बिजनेस के सहयोगी के सामने यह प्रस्ताव रखें कि जब भी वह आपको किसी निश्चित सिद्धांत का उल्लंहन करते देखेगा और आपको बताएगा तो आप उसे एक रुपया देंगे। इस खेल में आप नियमों को जल्दी और स्थाई तौर पर सीख पाएंगे।

        8. वॉल स्ट्रीट में स्थित एक महत्वपूर्ण बैंक के प्रेसिडेंट ने हमारी क्लास में यह बताया था कि वे आत्म सुधार
    के एक अचूक सिस्टम को काम में लाते हैं। यह आदमी ज्यादा शिक्षित नहीं था, परंतु वह अमेरिका के सर्वाधिक महत्वपूर्ण फायनेंसर्स में से एक था। उन्होंने ये स्वीकार किया कि उनकी सफलता का रहस्य था एक अचूक सिस्टम पर लगातार काम करना। उनका अचूक सिस्टम यह था। मैं अपनी याददाश्त के आधार पर उनके अचूक सिस्टम को उन्हीं के शब्दों में बयान करना चाहूंगा।

        "वर्षों से मैं अपने साथ एक अपॉइंटमेंट बुक रख रहा हूं जो मुझे बताती है कि किस दिन मेरे क्या क्या अपॉइंटमेंट हैं। मेरा परिवार शनिवार की रात के लिए मेरे लिए कोई योजना नहीं बनाता। मेरे परिवार के लोग जानते हैं कि हर शनिवार की शाम को मैं आत्मविश्लेषण करता हूं, आत्मचिंतन करता हूं। डिनर के बाद मैं अकेला बैठकर अपनी अपॉइंटमेंट बुक निकालता हूं और हफ्तेभर की मीटिंगों चर्चाओं  और इंटरव्यू को याद करता हूं। मैं खुद से पूछता हूं :

    " मैंन इस सप्ताह क्या गलतियां की?

    " मैंने क्या सही काम किए -- और मैं किस तरह अपने प्रदर्शन को और अधिक सुधार सकता था?"   Page15...

0 comments:

Leave a Reply

Featured Video

Photos

Loading...
Bride . . Groom