Advertisement

.
  • How to win friends and influence people (Page 15)

    "मैं इस अनुभव से क्या सीख सकता हूं?"

    "अक्सर होता यह था कि इस साप्ताहिक आत्मचिंतन से मुझे अपनी गल्तियों पर बहुत दुख होता था। मुझे हैरत होती थी कि मैंने कितनी बड़ी गल्तियां की हैं। समय के साथ साथ मेरी गल्तियां कम होती गईं और अब तो मैं कभी कभार आत्मचिंतन के बाद अपनी पीठ भी ठोंक लेता हूं। इस आत्मचिंतन और आत्मविश्लेषण के सिस्टम ने मुझे जितनी सफलता दिलाई है, उतनी किसी और चीज ने नहीं दिलाई।

        "इससे निर्णय लेने की मेरी योग्यता में काफी सुधार हुआ है -- और इसने लोगों के साथ मेरे व्यवहार को सुधारने में बहुमूल्य योगदान दिया है। इस सिस्टम की मैं जितनी भी तारीफ करूं, कम है।"

        तो आप भी इस पुस्तक में दिये हुये सिद्धांतों के बारे में इसी तरह के सिस्टम का पालन क्यों नहीं करते? अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपको दो फायदे होंगे।

        पहला तो यह, कि आप खुद को एक ऐसी शैक्षणिक प्रक्रिया में पाएंगे जो दिलचस्प भी है और अनमोल भी।

        दूसरा, लोगों से मिलने जुलने और उनसे व्यवहार करने की आपकी कला बहुत तेजी से विकसित होगी।

        9. इस पुस्तक के अंत में आपको कई खाली पेज मिलेंगे जिनमें आपको इसके सिद्धांतों के बारे में, उनसे हासिल सफलताओं के बारे में लिखना है। स्पष्ट और विस्तार से लिखें। नाम तारीख और परिणाम का उल्लेख करें। इस तरह का रिकॉर्ड रखने से आपको अधिक प्रयास करने की प्रेरणा मिलेगी। कुछ साल बाद जब किसी शाम को आप इस रिकॉर्ड को देखेंगे तो आपको कितनी रोमांचक अनुभूति होगी।

        इस पुस्तक से अधिक्तम लाभ लेने के लिए आपको
       
        a. मानवीय संबंधों के सिद्धांतो को सीखने की प्रबल और गहरी इच्छा विकसित करनी होगी। Page16

0 comments:

Leave a Reply

Featured Video

Photos

Loading...
Bride . . Groom