Advertisement
-
How to win friends and influence people (Page 16)
लोगों को प्रभावित करने के मूलभूत तरीके
आध्याय एक
“अगर शहर इकट्टठा करना हो,
तो मघुमक्खी के छत्ते पर लात न मारें”
7 मई1931 को न्यूयॉर्क शहर में एक जबरदस्त मुठभेड़ चल रही थी। मुठभेड़ अपने अंतिम रोमांचक चरण में थी। हफ्तों तक पीछा करने के बाद पुलिस ने दुनाली बंदूक नाम से मशहूर हत्यारे क्राले को घेर लिया था। वह हत्यारा न सिगरेट पीता था और न ही शराब अब चारों तरफ से घिरा हुआ था, और वेस्ट एंड एवेन्यू में अपनी प्रेमिका के घर में छिपा हुआ था।
डेढ़सो पुलिसवाले औरजासूस जमीन से लेकर छत तक चारों ओर से उसे घेरे हुए थे। वह ऊपरी मंजिल में छिपा था। पुलिसवालों ने छत में छेद कर टीयरगैस का इस्तेमाल करके इस पुलिसवालों के नामी हत्यारे को निकालना चाहा। उन्होंने आसपास की इमारतों पर मशीनगनें तैनात कर दीं। एक घंटे से भी ज्यादा समय तक न्यूयॉर्क के इस रहवासी इलाके में पिस्तौल और मशीनगन से गोलियां चलती रहीं। क्राले एक कुर्सी के पीछे छुपकर पुलिस पर लगातार गोलियां चला रहा था। दस हजार से भी ज्यादा रोमांचित लोग इस रोमांचक मुठभेड़ को देख रहे थे। इस तरह का नजारा पहले कभी नहीं देखा गया था।
0 comments: