Advertisement
-
How to win friends and influence people (Page 17)
जब क्राले को पकड़ा गया तब पुलिस कमिश्नर ई पी मल्लरूनी ने कहा कि वह न्यूयॉर्क के इतिहास में अब तक के सबसे खतरनाक अपराधियों में से एक था। कमिश्नर का कहना था, “वह पंख फड़फड़ाने की आवाज पर ही किसी को मौत के घाट उतार देता था।”
परंतु दुनाली बंदूक क्राले खुद को क्या समझता था? हम यह जानते हैं, क्योंकि जिस समय पुलिस उसपर गोलियां चला रही थी, उसने एक पत्र लिखा था। जब वह पत्र लिख रहा था तो उसके घावों के बहते खून के निशान पत्र पर छूट गए। उस पत्र में क्रॉले ने लिखा इस कोट के नीचे एक दुखी परंतु दयालु दिल है, एक ऐसा दिल जो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता।
यह लिखने के कुछ समय पहले की बात है। क्रॉले लॉंग आइलेंड की एक सूनी सड़क पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मना रहा था। अचानक एक पुलिसवाला कार के पास आया और उसने लाइसेंस दिखाने के लिए कहा।
बिना कुछ कहे क्रॉले ने रिवॉल्वर निकाली और पुलिसवाले के सीने में एक के बाद गोलियां उतार दी। जब पुलिसवाला जमीन पर गिर गया, तो क्रॉले कार से नीचे आया और उसने मर चुके पुलिसवाले का रिवॉल्वर निकाला और मरचुके पुलिसवाले के सीने में एक और गोली मारी। और यही निर्मम हत्यारा अब कह रहा था मेरे कोट के नीचे एक दुखी परंतु दयालु दिल है—एक ऐसा दिल जो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता।
क्रॉले को मौत की सजा सुनाई गई। जब उसे सिंग सिंग जेल में मृत्युदंड के लिए ले जाया जा रहा था तो उसने यहा कहा था”यह लोगों को मारने की सजा है?” नहीं, उसने कहा, “यह खुद को बचाने की सजा है।”
इस कहानी का संदेश यह है कि दुनाली बंदूक “क्रॉले” खुदको किसी बात के लिए दोष नहीं देता था।
क्या यह अपराधियों की असमान्य बात है? अगर आपको ऐसा लगता है तो यह सुनें:
0 comments: