Advertisement

.
  • How to win friends and influence people (Page 8)

    वे जादू की तरह असर दिखाते हैं। आपको यकीन नहीं होगा, परंतु मैंने देखा है कि इन सिद्धांतों पर चलने से कई लोगों की जिंदगी में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं।

    एक उदाहरण लें, 314 कर्मचारियों वाले एक मालिक ने इस कोर्स में भाग लिया। सालों से यह मालिक अपने कर्मचारियों को बिना झिझके या बिना रुके ड़ाटता फटकारता आ रहा था। दयालुता, प्रशंसा, प्रोत्साहन जैसे शब्द इसकी डिक्श्नरी में थे ही नहीं। इस पुस्तक में दिए गए सिद्धांतों पर अमल करने के बाद इस मालिक ने अपने जीवन की फिलॉसफी पूरी तरह बदल ड़ाली। अब उसके ऑफिस में नए किस्म की वफादारी, नया उत्साह, नया टीमवर्क नजर आता है। पहले उसके 314 दुश्मन हुआ करते थे अब उसके 314 दोस्त बन चुके हैं। जैसा उसने क्लास के सामने अपने भाषण में गर्व से कहा "पहले जब मैं अपने ऑफिस में घुसता था तो कोई मुझसे नमस्ते नहीं करता था। मेरे कर्मचारी मुझे आते देखकर अपना मुंह फेर लेते थे, परंतु अब वो मेरे दोस्त बन चुके हैं और दरबान तक मुझे नाम से बुलाता है।"

    इस मालिक को अपना व्यवहार बदलने से ज्यादा मुनाफा हुआ, ज्यादा फुरसत मिली, और जो चीज इनसे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है उसे अपने घर और ऑफिस में ज्यादा सुकून मिला।


    इन सिद्धांतों के इस्तेमाल से बहुत से सेल्समैंन अपनी बिक्री को बहुत तेजी से बढ़ाने में कामयाब हुए हैं। कई ने नये ग्राहक बना लिए हैं, ऐसे ग्राहक जो पहले उनसे सामान खरीदने को तैयार नहीं थे। एक्जीक्यूटिव्स अपनी तन्ख्वाह और प्रभाव बढ़वाने में कामयाब हुए हैं। एक एक्जीक्यूटिव ने बताया कि इन सच्चे सिद्धांतों पर अमल करने के बाद उसकी तन्ख्वाह बहुत बढ़ गई। फिलेडेल्फिया गैस वर्क्स कंपनी के एक सेल्समैन का कहना था 65 वर्ष की उम्र में अपने लड़ाकू स्वभाव के कारण उसका डिमोशन होने वाला था। इस ट्रेनिंग की वजह से न सिर्फ उसका डिमोशन रुक गया बल्कि उसका प्रमोशन हो गया और उसकी तनख्वाह बढ़ गई। (Page 9)

0 comments:

Leave a Reply

Featured Video

Photos

Loading...
Bride . . Groom