Advertisement
-
How to win friends and influence people (Page 6)
आखिरकार वे एडल्ट एजुकेशन के एक विशेषज्ञ के पास गए और उनसे पूछा कि क्या इस विषय पर अच्छी पुस्तक लिखी गई है। उनका जवाब था, "नहीं। मैं समझ सकता हूं कि यह लोग कैसी पुस्तक चहते हैं। परंतु इन लोगों को जिस पुस्तक की जरूरत और तलाश है, वैसी पुस्तक आज तक लिकी ही नहीं गई।"
मैं अपने अनुभव से जानता था कि यह बात सच थी क्योंकि मैंने भी ऐसी पुस्तक कई वर्षों तक खोजी थी, एक ऐसी पुस्तक जो मुझे लोगों के साथ व्यवहार करने की कला सिशा सके, लोगों को प्रभावित करने के सिद्धांत सिखा सके।
चूंकि ऐसी कोई पुस्तक आज तक नहीं लिखी गयी है, इसलिए मैने अपने कोर्स के लिए ऐसी पुस्तक लिखने की कोशिश की है। मुझे आशा है यह आपको पसंद आयेगी।
इस पुस्तक की तैयारी में मैने बहुत मेहनत की है। इस विषय पर जहां से भी जानकारी मिलने की संभावना थी, मैंने वह सब पढ़ा। अखबार, पत्रिकाओं के लेख, पारिवारिक आदालतों के रिकॉर्ड, नये मनोवैज्ञानिकों और पुराने दार्शनिकों की पुस्तकें-- मैंने यह सब पढ़े। इसके अलावा, मैंने एक प्रशिक्षित शोधकर्ता को भी डेढ़ साल तक साम पर रखा ताकि वह विभिन्न पुस्तकालयों में जाकर वह सब कुछ पढ़े जो मुझसे छूट गया था। मनोविज्ञान की जटिल पु्स्तकें, पत्रिकाओं के सैंकड़ों लेख, अनगिनत जीवनियां पढ़ी गईं ताकि ये जाना जा सके कि सभी युगों के महानतम लीडर लोगों के साथ किस तरह व्यवहार करते थे। हमने उनकी जीवनियां पढ़ीं। हमने जूलियस सीजर से लेकर थॉमस एडीसन तक सभी महान लीडर्स के जीवनचरित्र पढ़ डाले। मुझे याद है कि हमने अकेले थ्योडोर रुजवेल्ट की ही सौ जीवनियां पढ़ीं। हमने ये तय कर लिया था कि हम कोई कसर नहीं छोड़ेगे, चाहे कितना भी खर्च हो जाए। हमने अपने प्रयास में कोई कमीं नहीं रखी और हमने लोगों को प्रभावित करने के हर प्रैक्टिकल तरीके को जानने की पूरी कोशिश की।
सफल लोगों के मैंने व्यक्तिगत रूप से इंटरव्यू लिए जिनमें से कुछ... Page 7
0 comments: