Advertisement
-
How to win friends and influence people (Page 4)
अगर आप बिजनेस में हैं तो लोंगो को प्रभावित करना शायद आपकी सबसे बड़ी चुनौती होगी। अगर आप गृहणी या वास्तुविद या इंजीनियर हैं तो भी आप लोगों को प्रभावित करना चाहते होंगे। कुछ साल पहले कारनेगी फाउंडेशन फॉर द एडवांस्मेंट ऑफ टीचिंग के तत्वाधान में एक रिसर्च की गई। इससे एक बेहद महत्वपूर्ण तथ्य पता चला – एक ऐसा तथ्य जिसे कारनेगी इंस्ट्यूट ऑफ टेकनॉलजी में हुए अतिरिक्त अध्यनों ने सही ठहराया। इस शोध से पता चला कि किसी की आर्थिक सफलता के केवल15 प्रतिशत ही उसके व्यवहार की कला पर निर्भर करता है, जबकि उसकी सफलता का 85 प्रतिशत उसके व्यवहार की कला पर निर्भर करता है, यानी उसका व्यक्तित्व और लोगों का नेतृत्व करने की उसकी कला उसे 85 प्रतिशत सफलता दिलवाती है।
कई सालों तक मैंने फिलाडेल्फिया के इंजीनियर्स क्लब में अपने कोर्स चलाये। इसके अलावा मैं अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स की न्यूयॉर्क शाखा के लिए भी कोर्सेस चला चुका हूं। शायद डेढ हजार से भी ज्यादा इंजीनियर्स मेरी कक्षाओं में आ चुके हैं। वे मेरे पास इसलिए आए कि वर्षों केअनुभव ने उन्हें ये सिखा दिया था कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सबसे ज्यादा तन्ख्वाह उन्हें नहीं मिलती जिनके पास इंजीनियरिंग का सबसे ज्यादा ज्ञान है, बल्कि उन लोगों को मिलती है जिनमें व्यवहार की कला है। केवल तकनीकि ज्ञान या योग्यता के लिए आप किसी भी इंजीनियर, अकाउंटेंट, आर्कीटेक्ट को नाममात्र की तनख्वाह पर नौकरी पर रख सकते हैं। परंतु अगर किसी आदमी में तकनीकि ज्ञान है, अपने विचारों को व्यक्त करने की कला है, लीडर बनने की योग्यता है और लोगों में उत्साह भरने की क्षमता है – तो उस आदमी की तनख्न्वाह निश्चित रूप से अधिक होगी। Page 5...
0 comments: